फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephant riding may begin if corona infection decreases

कोरोना संक्रमण घटने पर शुरू हो सकती है हाथी राइडिंग

Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Elephant riding may begin if corona infection decreases
पलियाकलां। कोरोना संक्रमण घटे तो हाथी राइडिंग एक बार फिर से शुरू हो सकती है। अभी दूर क्षेत्रों से आने वाले सैलानी गैंडों का भी दीदार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पार्क प्रशासन ने गाइडलाइन जारी करके जंगल सफारी और हाथी की सवारी पर रोक लगा दी थी, जिससे दुधवा आने लोगों को हाथी की सवारी और जंगल भ्रमण से दूर रखा जा रहा था। हालांकि अब उसमें हल्की ढील दी जा रही है। दूर-दराज से आने वाले सैलानियों को नियमों की जानकारी न होने कारण उन्हें जंगल सफारी की छूट दी जा रही है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण कुछ और कम होने पर यहां हाथी राइडिंग भी शुरू कर दी जाएगी। अभी हाथी फिलहाल जंगल की गश्त और अन्य कामों में प्रयोग लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 का संक्रमण कुछ और कम होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही हाथी राइडिंग शुरू की जाएगी। बाकी जंगल सफारी का आनंद सैलानी आसानी से ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
दो दिनों के भ्रमण के बाद रवाना हुए दो सीनियर जज
दुधवा नेशनल पार्क में वीआईपी सैलानियों की आमद भी हो रही है। दुधवा आए लखनऊ बेंच के सीनियर जज रितुराज अवस्थी रविवार को यहां से भ्रमण के बाद रवाना हुए हैं। वहीं सीनियर जज इरशाद अली भी शुक्रवार को यहां आए थे और पार्क का भ्रमण करने के बाद शनिवार को यहां से रवाना हो चुके हैं।

रविवार को हाउसफुल रहे हट, डॉरमेट्री रही खाली
रविवार को छुट्टी होने के कारण दूरदराज से आने वाले सैलानियों ने पहले से ही दुधवा के थारूहटों को बुक कर लिया था। रविवार को आलम यह था कि सभी थारूहट लगभग पूरी तरह से हाउसफुल थे और केवल डॉरमेट्री में ही जगह खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed