फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephant ride in Dudhwa national park

दुधवा से खुशखबरी..फिर करिए हाथियों पर बैठकर गैंडा दर्शन

Sat, 08 Feb 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elephant ride in Dudhwa national park
दुधवा की गैंडा परियोजना में विचरण करता गैंडा। (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का नवीन पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से सैलानियों को गैंडा दर्शन नहीं कराया जा रहा था। पार्क अधिकारियों की मानें तो नेपाल से आने वाले कुछ तस्कर हाथियों द्वारा पालतू हाथियों को परेशान किया गया। जिसके कारण सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए गैंडा दर्शन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन अब पार्क प्रशासन ने आठ फरवरी से सैलानियों के लिए गैंडा दर्शन के रास्ते फिर से खोल दिए हैं। जिससे अब फिर से हाथियों पर बैठकर सैलानी राइनो इलाके में जाकर गैंडे का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व अपने प्राकृतिक और अलौकिक वातावरण के लिए काफी प्रसिद्ध है। बीते महीनों में नेपाल राष्ट्र से आने वाले हाथियों में से कुछ तस्कर हाथियों द्वारा पालतू हाथियों को परेशान किया गया था। जिसके चलते पार्क अधिकारियों ने सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी बंद कर दी थी। नवीन पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही सैलानी हाथी सवारी कर गैंडों का दीदार नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर से सैलानियों के लिए हाथी सवारी करते हुए गैंडों का दर्शन करने का रास्ता पार्क प्रशासन ने साफ कर दिया है। आठ फरवरी से पहले की तरह ही सैलानियों के लिए हाथी सवारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

चार हाथियों से कराएंगे गैंडें के दर्शन
पार्क अधिकारियों की मानें तो हाथी सवारी के लिए चार हाथियों को लगाया गया है। इन चार हाथियों से दुधवा नेशनल पार्क में राइनो इलाके का भ्रमण करने आने वाले सैलानियों को गैंडा दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट में ही होगी हाथी की सवारी
हाथी सवारी करने के लिए सैलानियों को सुबह की शिफ्ट में ही जंगल भ्रमण करना होगा। इसके बाद शाम की शिफ्ट में हाथियों का प्रयोग भोजन प्रबंध और पेट्रोलिंग के कार्यो में किया जाएगा।

दुधवा में गैंडा पुर्नवास का जायजा लेते वनकर्मी।

दुधवा में गैंडा पुर्नवास का जायजा लेते वनकर्मी।- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed