फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephant Horse kanhaiya red sedan

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

Sat, 05 Sep 2015 12:11 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Elephant Horse kanhaiya red sedan
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहर के कई स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप रखकर रूप सज्जा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कई जगह दही-हांडी कार्यक्रम किया गया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों ने स्कूलों में मनमोहक झांकियां भी सजाईं।
विज्ञापन

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर विद्यालय आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीना श्रीवास्तव और निशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार अखंड प्रताप शर्मा प्रथम, लक्ष्य गुप्ता, द्वितीय, अर्थव पटेल और वृषकेतु तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ तिवारी, संचालिका हीरा सिंह, प्रबंधक जगन्नाथ भल्ला और पूनम रुहेला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

किड्स एन टींस स्कूल में बच्चों ने मिलजुल कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया। बच्चों ने स्कूल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रंगोली से सजाया। स्कूल में झांकी भी सजाई और बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में सजकर रूप सज्जा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नौनिहालों ने राधा कृष्ण के गीतों पर नृत्य किया। स्कूल की ओयल शाखा में बच्चों ने दधि मटकी फोड़कर जन्माष्टमी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएस पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गीत, भजन और लघु नाटक आदि पेश किए। बच्चे राधा कृष्ण के रूप में सजकर आए थे। बच्चों ने जन्माष्टमी के मौके पर खूब मस्ती की। उपप्रधानाचार्य डॉ. नीलम अवस्थी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को जन्माष्टमी की बधाई दी।
ग्रीन फील्ड एकेडमी की श्याम नगर शाखा में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने राधाकृष्ण की पोशाक में सजकर सभी का मनमोह लिया। विद्यालय में जन्माष्टमी पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। पूरा विद्यालय परिसर  भगवान कृष्ण के जयकारों और जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी से गुंजायमान हो उठा।    
पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मटकी फोड़-माखन चोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चार सदनों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर और जूनियर वर्ग दोनों में विवेकानंद सदन ही विजेता रहे। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने राधा-कृष्ण नृत्य पेश किया।

संस्कार भारती ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राम नरायन शिक्षा निकेतन में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता कराई। सुनीता शुक्ला और प्रीति दीक्षित के संयोजन में महेंद्रा राष्ट्रीय शिक्षा सदन की छात्राओं खुशी, एकता, और सृष्टि ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया तथा राम नरायन शिक्षा निकेतन की रुकैया और गीतिका ने एक राधा एक मीरा नृत्य पेश किया। श्रीकृष्ण और राधा का रूप रखने वाले बच्चों आशू, पृथ्वी, आज्ञा, नसरा, पार्थ, सृष्टि, फिजा, आकृति, श्रद्धा, मोहिका, शिवानी, गौसिका और कोमल को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. दयानंद शुक्ला, राज किशोर पांडेय प्रहरी, सिद्ध गोपाल तिवारी, राजेंद्र तिवारी, दीनानाथ झा, डॉ. आलोक मिश्र, शशि सक्सेना, नीलम गुप्ता, सुनीता शुक्ला, प्रीति दीक्षित, प्रसून टंडन, राजकुमार सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed