{"_id":"2d654d8b3129abc8e88427299725846d","slug":"electricity-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 30 Jul 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का कहना है कि बेस्ट फीडर से उन्हें बिजली सप्लाई की जा रही है, लेकिन जर्जर तारों की वजह से आए दिन लाइनें टूट जाती हैं। अंबूपुर बहेरवा तक नई लाइन बनी है, लेकिन आगे तारों को नहीं बदला जा रहा है। किसानों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि देवकली रोड पर बिजली उपकेंद्र मंजूर हुआ है, लेकिन जमीन की कमी के कारण वह नहीं बन पा रहा है। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं को देखते हुए इस उपकेंद्र को ग्राम सेमरी में बनवा दिया जाए। जहां पर सड़क के किनारे ही ग्राम पंचायत की जमीन खाली पड़ी है। बेस्ट फीडर से जुड़े गांव चपरतला, फूटाकुंआ, सेमरी, नकहा पिपरी, जखरा आदि कई गांवों के किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि अगर बिजलीकर्मी ईमानदारी से कार्य करें तो उन्हें शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिल सकती है, लेकिन कर्मियों की मनमानी और अधिकारियों की उदासीनता के कारण किसान बिजली किल्लत से जूझ रहे हैं। किसानों में दिलबाग सिंह, सुखविंदर सिंह, रंजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरनाम सिंह समेत तमाम लोग थे।
बिजली के नए रोस्टर से परेशानी
मैलानी। बिजली का नया रोस्टर नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गर्मी में दोपहर में बिजली न मिलने से लोगों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
इस समय शाम चार से रात दो बजे तक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस रोस्टर से रात की नींद हराम हो जाती है, वहीं पूरी दोपहर बिजली गायब रहने से गर्मी से भी लोग बिलबिलाते रहते हैं। नगरवासियों ने यहां दिन-रात दो शिफ्टों में बिजली दिए जाने की मांग की है।