फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elections will be done on the ground now.

चुनाव बीता..अब धरातल पर करना होगा काम

Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Sun, 03 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Elections will be done on the ground now.
नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
- नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने होंगी कई चुनौतियां
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों ने जनता से खूब वादे किए। छह लाख की आबादी वाले इस शहर में जनता ने भाजपा प्रत्याशी निरुपमा बाजपेई पर भरोसा जताया और जीत का सेहरा उनके सिर बंध गया। साथ ही शहर के विकास को लेकर कई चुनौतियां भी मिली हैं। फिलहाल, अब बारी वादों को निभाने की है। जनता ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है तो उन्हें भी शहरवासियों के सामने आ रहीं समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करना होगा। शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, जाम, अतिक्रमण आदि तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर धरातल पर काम करने की जरूरत है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष के सामने होने वाली चुनौतियों पर एक नजर:-

वाहन पार्किंग का हो इंतजाम
शहर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से ओवरब्रिज, प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर टेंपो और वाहन खड़े होते हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। दुर्घटनाएं भी होती हैं। शहर में पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

 
छुट्टा पशुओं का हो संरक्षण
शहर की सड़कों और बाजारों में छुट्टा पशुओं का विचरण एक बड़ी समस्या है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने अपनी सभाओं में छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का वादा कर रखा है। अब लोगों को उम्मीद है कि आवारा जानवरों को गौशाला में संरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या का समाधान
शहर में जाम की समस्या विकराल है। इसके समाधान के लिए कई बार योजनाएं बनीं। प्रस्ताव तैयार हुए, लेकिन कोई हल नहीं निकला। शहर की जाम के लिए अतिक्रमण और जागरूकता की कमी भी एक वजह है। पालिकाध्यक्ष के लिए जाम समस्या का समाधान कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
 
कूड़ा डलावघर का हो निस्तारण

शहर के डलावघरों पर पशुओं का जमावड़ा होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष की योजना में शहर से कूड़ा डलावघरों को हटवाना भी है, लेकिन इनका समाधान कैसे हो? इसकी रणनीति उनके पास नहीं हैं। फिलहाल, शहर की यह समस्या भी बड़ी है।


जल निकासी की व्यवस्था
शहर में जल निकासी व्यवस्था ठीक नहीं, जिससे मामूली वर्षा से ही जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पालिकाध्यक्ष के सामने शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराना भी एक चुनौती होगी।



गलियों और सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था
शहर की गलियों और सड़कों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था अत्यंत जरूरी है। कई मोहल्लों में व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा रहता है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष के लिए पथ प्रकाश की व्यवस्था कराना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed