फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   election

स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव: 19 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं 61 पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
election
चुनाव सामग्री लेकर जाते चुनाव कर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन 2020 के लिए मंगलवार को 61 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज से 61 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 19 मतदान केंद्रों पर 61 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 34,564 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी विजय ढुल ने सभी पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को होने वाले निर्वाचन को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर से समन्वय स्थापित करते हुए अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करें। जिले में ब्लॉक पलिया, निघासन, ईसानगर, रमियाबेहड़, लखीमपुर, फूलबेहड़, नकहा, बेहजम, बांकेगंज, बिजुआ, पसगवां व मितौली, नगर पालिका परिषद कार्यालय मोहम्मदी, गोला गोकरणनाथ व पलियाकला, नगर पंचायत कार्यालय ओयल, सिंगाही व धौरहरा को मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान को सकुशल कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 61 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। कुल 61 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें स्नातक के लिए 49 और शिक्षक के लिए 12 बूथ हैं।
विज्ञापन

--
सुबह आठ बजे से शुरू होगा मतदान एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ। स्नातक और शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। पोलिंग पार्टियां नगर पालिका मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं। मतदान केंद्र पर एसडीएम अखिलेश यादव ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। गोला नगर पालिका को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां शिक्षक खंड के लिए एक और स्नातक खंड के लिए पांच पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। साथ ही बांकेगंज और बिजुआ ब्लाक पर दो-दो पोलिंग बूथ बने हैं। तहसील क्षेत्र में स्नातक के 5934 और शिक्षक खंड के 580 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में बंद रहेंगी दुकानें
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के अंदर की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट इस परिधि से बाहर रहेंगे। मतदान की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। मतदाता अपना परिचय पत्र लेकर आएंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
--
मतदान केंद्र के दोनों द्वार रहेंगे खुले
ईसानगर। ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिसका एसडीएम एस सुधाकरन व सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने जायजा लेकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। धौरहरा तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों धौरहरा, रमियाबेहड़, ईसानगर में दो-दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। तहसील क्षेत्र के करीब 3641 मतदाता मंगलवार को अपना एमएलसी चुनेंगे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ईसानगर हरिओम श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत प्रमोद भार्गव मौजूद रहे।

नगर पालिका के लखीमपुर रोड और अस्पताल रोड का गेट खुला रहेगा। लखीमपुर गेट से तीन पोलिंग बूथ और अस्पताल गेट से नगर पालिका के पीछे हिस्से में बने तीन पोलिंग बूथों के मतदाता आएं और जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed