{"_id":"5fbea7a78ebc3e1a231f15f2","slug":"election-lakhimpur-news-bly4280776139","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो ऑब्जर्वर की चुनाव में भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो ऑब्जर्वर की चुनाव में भूमिका महत्वपूर्ण: डीएम
विज्ञापन
election
लखीमपुर खीरी। लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बुधवार को माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिले की उत्कृष्ट टीम को माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है।
कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण पीडी रामकृपाल चौधरी को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वह अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर पोलिंग पार्टी से बेहतर समन्वय रखकर निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएं। प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी राज किशोर ने निर्वाचन संबंधी बारीकियों के संबंध में जानकारी दी।
-
61 पोलिंग बूथों पर डाले जाएंगे वोट
लखीमपुर खीरी। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए एक दिसंबर को 61 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए 68 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। स्नातक एमएलसी के लिए 32290 मतदाता वोट डालेंगे, जबकि शिक्षक एमएलसी के लिए 2274 मतदाता हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय, सभी ब्लॉक मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवाद