फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Election boycott ended, villagers administered oath of voting

बहिष्कार खत्म कर ग्रामीणों को दिलाई मतदान की शपथ

Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Election boycott ended, villagers administered oath of voting
ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करते अधिकारी - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। बिजली, चिकित्सा, शिक्षा और रास्ते जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित तहसील और विधानसभा क्षेत्र पलिया के तीन गांवों के ग्रामीणों ने इस बार चुनाव बहिष्कार के एलान किया था। इसकी जानकारी पाकर गांवों में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों का बहिष्कार खत्म करवाकर सभी को बढ़-चढ़कर मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र पलिया विधानसभा क्षेत्र के तीन गांव किशनपुर, कांपटांडा, ऐलनगंज जंगल के बीच बसे हुए हैं। इन गांवों में बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। यही नहीं इन गांवों तक आने-जाने के लिए कोई रास्ता तक नहीं है। मजबूरन ये लोग जंगल के अंदर से गुजकर कहीं जाने को विवश हैं। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और बेरुखी से तंग आकर तीनों गांवों के ग्रामीणों ने इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बहिष्कार का एलान किया था।
विज्ञापन

यह जानकारी जब जिला प्रशासन को लगी तो रविवार को सीओ गोला राजेश कुमार, तहसीलदार पलिया प्रज्ञा अग्निहोत्री, मैलानी इंस्पेक्टर राम लखन पटेल एक भोजपुरी गायक निर्वाचन के ब्रांड एंबेसडर रामपाल निषाद के साथ गांवों में पहुंचे। रामपाल निषाद ने भोजपुरी गीत ‘वोटवा देना और दिलाना, न भुलाना भैया जी...’ सुनाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए लुभाया। मौजूद अधिकारियों ने कहा कि जिले को मतदान प्रतिशत में नंबर वन बनाना है। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर हल कराने का आश्वासन देकर सभी से मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों को कामयाबी मिली और ग्रामीण मतदान के लिए राजी हो गए। इसके बाद सभी को बढ़- चढ़कर मतदान की शपथ दिलाई गई। तब जाकर सबने राहत की सांस ली। रामपाल निषाद ने सबको मतदान के निमंत्रण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर किशनपुर के प्रधान देवेंद्र कुमार, कांपटांडा के जय प्रकाश और ऐलनगंज के जय प्रकाश सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएम ने मतदान करने के लिए पत्र देकर किया आमंत्रित
खीरी टाउन। कस्बा खीरी टाउन में अधिकारियों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए सड़क के किनारे लगी दुकानदारों से अपील करते हुए मतदान करने की अपील की है। खीरी कस्बा में सोमवार को डीएम के साथ कई अधिकारियों ने पहुंच कर बाजार में दुकानदारों से मतदान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा और शत-प्रतिशत मतदान निमंत्रण पत्र दिया। डीएम के इस प्रयास को देखकर दुकानदारों में मतदान के लिए नई ऊर्जा मिली। साथ ही मतदान दिवस पर इस कार्य को लोगों ने सराहनीय बताया। इस मौके पर खीरी पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन मौजूद रहा। संवाद

ग्रामीणों के बीच मौजूद अधिकारी

ग्रामीणों के बीच मौजूद अधिकारी- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed