फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight vacant positions Elections 30

आठ रिक्त पदों पर उपचुनाव 30 को

Thu, 16 Apr 2015 08:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Apr 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
जिले में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायत पदों के लिए 30 अप्रैल को उपचुनाव होगा। जिले के पलिया ब्लाक के निबुआबोझ ग्राम पंचायत में प्रधान और विभिन्न ब्लाकों सात ग्राम पंचायतों के पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए 23 अप्रैल से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय ने बताया कि एक प्रधान और पंचायत सदस्य के सात पदों के लिए  23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नामांकनपत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन शाम तीन बजे चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। 30 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पलिया ब्लाक के निबुआबोझ में ग्राम प्रधान और इसी ब्लाक के निबुआबोझ और त्रिलोकपुर में पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। इसी तरह नकहा ब्लाक के गड़ौसा, पचकोरवा, बेहजम ब्लाक के बहादुरपुर, बांकेगंज ब्लाक के वजीरनगर और लखीमपुर ब्लाक के मीरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों का पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed