{"_id":"621d18f3c0026347562ef805","slug":"eight-teams-including-tejas-club-reached-the-final-lakhimpur-news-bly4768484190","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस क्लब समेत आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस क्लब समेत आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन
खानपुर में वालीबॉल प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।
दो दिवसीय रामसिंह वर्मा वॉलीबॉल चैंपियनशिप
फरधान। खानपुर में सोमवार को दो दिवसीय रामसिंह वर्मा वॉलीबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई, जिसमें उद्घाटन मैच सिसवारा ने जीता। तेजस क्लब समेत आठ टीमें अगले चरण में पहुंची है, जिनके बीच मंगलवार को फाइनल प्रतियोगिता होगी।
मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। पहले दिन उद्घाटन मैच में सिसवारा ने खानपुर बी टीम को 25-21 व 25-20 से हराया। मैच में निपनिया ने रौतापुर को 25-10, 25-13 से, करनपुर ने जहानपुर को 25-17, 23-25, 23-25 से, रामपुर ने गोधिया को 25-12, 25-18 से, चठिया ने लखीमपुर को 25-19, 26-27 से, तेजस क्लब खानपुर ने कल्लू क्लब को हराया।
राहुल वर्मा, इरफान मलिक एवं श्यामसुंदर यादव निर्णायक की भूमिका में रहे। प्राचार्य ने ऐसे आयोजन के लिए शिक्षक संघ सदर इकाई के अध्यक्ष रजनीश वर्मा की सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर बीईओ दिनेश वर्मा, डायट प्रवक्ता महेंद्र वर्मा, शिक्षक संजय वर्मा, मनोज वर्मा, मंत्री मनोज शुक्ला, एसआरजी पंकज वर्मा, अनुपमा मिश्रा, एआरपी नीरज वर्मा, शिवपाल वर्मा, श्वेता अवस्थी, बीरेंद्र वर्मा, शिवपाल वर्मा प्रधान, दिलीप वर्मा मौजूद रहे।