फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight people of the village and district hospital Ketusa

खेतौसा गांव के आठ और लोग जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान/ रजांगज खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान/ रजांगज खीरी। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Eight people of the village and district hospital Ketusa
doctor shimla
चाट खाकर बीमार होने का मामला: दूसरे दिन भी गांव में लगा कैंप, दी गई दवाएं
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खेतौसा में दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने कैंप लगाया और चाट खाकर बीमार हुए लोगों को दवाएं दी। बुधवार को हालत बिगड़ने पर आठ और लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मंगलवार को भर्ती कराए गए लोगों की हालत सुधरने पर छुट्टी दे दी गई। एसीएमओ ने बुधवार को गांव पहुंचकर क्लोरीन की गोली बंटवाने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।

खेतौसा गांव में रविवार की शाम को चाट खाकर करीब 124 लोग बीमार हो गए थे, जिसमें से करीब 40 लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला और फरधान में भर्ती कराया गया था, जबकि एक बालिका की मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ.जावेद अहमद के निर्देश पर फरधान और गोला की टीमों ने गांव में कैंप लगाकर बीमार हुए लोगों को दवाएं दी। वहीं बुधवार को हालत बिगड़ने पर रुखसाना, गुलफिशां, शाबिरा, शीला देवी, देवीदीन, फूलचंद और सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं फरधान सीएचसी में भर्ती शिवदयाल और शशि को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसीएमओ डॉ.बलबीर सिंह के नेतृत्व में सीएचसी फरधान और गोला की टीम ने बुधवार को गांव में कैंप लगाकर बीमारों में दवाएं बांटीं। एसीएमओ ने बताया कि ग्रामीणों में क्लोरीन की गोलियां देने के साथ ही गांव में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed