फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

शिक्षकों का दूसरे विद्यालयों से संबद्धीकरण होगा खत्म

Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों को मूल विद्यालय में तैनाती के बजाय दूसरे विद्यालयों से संबद्ध करने की व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कड़ा आदेश जारी किया है। बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी बीईओ को आदेश जारी कर उनके क्षेत्र में एक भी शिक्षक का संबद्धीकरण न होने का प्रमाण पत्र मांगा है।
विज्ञापन

जनपद में शिक्षकों को उनके मनचाहे विद्यालयों में तैनात करने के लिए संबद्घीकरण की व्यवस्था लंबे समय से थी। इसमें शिक्षक विशेष कारण व समस्याएं बताकर मनचाहे विद्यालय में संबद्घीकरण करा लेते हैं। संबद्घीकरण के आदेश बीएसए के स्तर से जारी किए जाते थे तो वहीं ब्लॉक में खंड शिक्षा धिकारी भी शिक्षकों का संबद्घीकरण आदेश जारी करते थे। संबद्घीकरण के नाम पर धन उगाही का खेल भी खूब चलता था। पिछले दो-तीन सालों से संबद्घीकरण व्यवस्था को अधिकारिक रूप से समाप्त किया जा चुका है। हालांकि सूत्रों की माने तो अब भी जनपद में करीब दर्जन भर से अधिक शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर अपना संबद्घीकरण दूसरे विद्यालयों में करा रखा है। अब महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी शिक्षक का संबद्घीकरण नहीं होना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित बीईओ समेत बीएसए के उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कड़ा विभागीय आदेश मिलने पर बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी ब्लॉक के बीईओ को मूल विद्यालय से इतर दूसरे विद्यालयों में संबद्घ शिक्षकों की नियुक्ति को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। मामले में बीईओ इस आशय का प्रमाण पत्र तीन दिन के अंदर बीएसए को उपलब्ध कराएंगे कि उनके ब्लॉक में कोई शिक्षक मूल विद्यालय से इतर दूसरे किसी विद्यालय, कार्यालय या संस्थान में संबद्घ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जनपद के सभी शिक्षकों के संबद्घीकरण को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में सभी बीईओ को आदेश जारी किया गया है और तीन दिन के अंदर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी यदि कहीं कोई शिक्षक मूल विद्यालय से इतर दूसरे विद्यालय से संबद्घ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed