फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

यूपी बोर्ड: कोरोना के कारण इस बार बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 28 Dec 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
education
education
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों को केंद्र बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए बोर्ड ने मानक भी निर्धारित किए हैैं, जिनका तहसील प्रशासन से सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बोर्ड वेबसाइट पर भी अपलोड होगी। कोरोना के कारण यूपी बोर्ड ने परीक्षा कक्ष में छात्रों को सामाजिक दूरी के तहत बैठाने के निर्देश दिए हैं। इससे अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ना तय है, क्योंकि सामाजिक दूरी का पालन कराने में पिछले साल की अपेक्षा इस बार बेहद कम संख्या में ही छात्र एक कमरे में बैठ पाएंगे। इसलिए इस बार जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 150 से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में छात्रों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत छात्रों को छह वर्ग फुट परिधि की एरिया में बैठाया जाएगा। ऐसे में एक क्लास में बहुत की कम संख्या में छात्रों को बैठाया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाने का निर्णय लिया है जहां पर धारण क्षमता ज्यादा होगी। इसके लिए पहली प्राथमिकता में राजकीय विद्यालय और उसके बाद सहायता प्राप्त स्कूल रहेंगे। इस बार एक केंद्र पर अधिकतम छात्रों की संख्या 800 रहेगी, जबकि पिछले साल यह 1200 थी। ऐसे में पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक विद्यालय केंद्र बनाए जाएंगे। इसलिए बोर्ड की ओर से जिले के समस्त माध्यमिक स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे मानकों पर खरे उतरने वाले अधिकतर विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सके।
विज्ञापन

.
जिले में स्थित स्कूल
राजकीय-49
सहायत प्राप्त-45
वित्तविहीन-193
.
2021 के लिए पंजीकृत छात्र
हाईस्कूल- 49308
इंटरमीडिएट-38496
.
बोर्ड परीक्षा 2020 2019 2018
परीक्षा केंद्र 128 137 110
हाईस्कूल 49599 52102 52797
इंटरमीडिएट 34651 38502 40796
.
अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन होगा। इसके लिए छात्रों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाने के निर्देश हैं, जिसके अनुसार ही छात्र संख्या का केंद्र निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हयात अली अंसारी, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed