{"_id":"5f397adb8ebc3e4adc0e4f77","slug":"education-lakhimpur-news-bly416430155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। कोरोना काल में प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। बच्चों को फीस के लिए मेसेज भेजे जा रहे हैं। शनिवार को कस्बा स्थित एक प्राइवेट एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर फीस माफी की मांग को लेकर स्कूल का घेराव किया। प्रबंधक ने अभिभावकों से वार्ता की है। अभिभावकों ने सात दिन में फीस माफ न करने पर दोबारा घेराव करने की चेतावनी दी है।
शनिवार को कस्बा स्थित एक प्राइवेट एकेडमी में पढ़ने वाले बच्चों के भारी संख्या में अभिभावक पहुंचे और घेराव किया। प्रबंधक ने सभी से वार्ता की। जिसमें अभिभावक मनोज शाहू, मेहराम, प्रशांत तिवारी, गुड्डू सिंह, फतेह सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि ने प्रबंधक से फीस माफ करने की बात कही। कोरोना को देखते हुए सभी ने छह माह की फीस माफ करने की मांग प्रबंधक के सामने रखी। प्रबंधक ने संस्था और स्कूल एसोसिएशन से वार्ता कर अभिभावकों को आगे निर्णय सुनाने का आश्वासन दिया। अभिभावकों ने कहा कि अगर सात दिन में उनको सही जवाब नहीं मिलता है तो दोबारा से प्रदर्शन व घेराव किया जाएगा। इस दौरान परमजीत सिंह, नरेंद्र कनौजिया, विकास पाराशर, वैभव श्रीवास्तव, डॉ. बंगाली समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।