फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

अमर्यादित भाषा पर भड़के प्रोफेसर के बोेल, वाईडी कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 29 Jan 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने मंगलवार को युवराजदत्त महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में अव्यवस्थाओं को दूर किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर मंत्री अमन गुप्ता के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी मंगलवार की सुबह वाईडी कॉलेज पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में शैक्षिक माहौल बनाने, नियमित क्लास चलने सहित छात्र-छात्राओं के पीन के लिए स्वच्छ पेयजल, बैठने के लिए अच्छी सीटें और अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। बताते हैं कि इस दौरान कुछ युवकों ने अमर्यादित शैली में नारेबाजी करनी शुरू कर दी, जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों और कॉलेज प्रशासन के बीच तनाव की भी स्थित बन गई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। धरने में एबीवीपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नारेबाजी के दौरान कुछ युवकों ने अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इसके प्रोफेसर आक्रोशित हो उठे। हालांकि इस संबंध में प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी का कहना है कि एबीवीपी अनुशासित संगठन है। मगर, मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की नारेबाजी की गई वह जेएनयू वाली दिखी। प्रदर्शनकारियों को शिक्षकों के सम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मांगे
1. जिन विषयों के प्रोफेसर नहीं हैं, उन्हें पढ़ाने के लिए अस्थायी प्रोफेसर रखे जाएं।
2. कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रवेश आईकार्ड के आधार पर हो।
3. पुस्तकालय में किताबें मुहैया कराई जाएं।
4. कॉलेज परिसर में लावारिस पशुओं को आने से रोका जाए।
5. कॉलेज में लगे जितने पेड़ काटे गए हैं उनकी संख्या एवं काटने के कारण की सूचना दी जाए।
6. महाविद्यालय की रंगाई-पुताई कराई जाए।
7. छात्रों के बैठने के लिए सीटों सहित पढ़ाने के लिए माइक की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed