{"_id":"5e30218e8ebc3e4b0d6bdc02","slug":"education-lakhimpur-news-bly393592919","type":"story","status":"publish","title_hn":"92,324 विद्यार्थियों को मिले 28.41 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92,324 विद्यार्थियों को मिले 28.41 करोड़ रुपये
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2019-20 में छात्रवृृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जनपद के 92,324 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है, जिनके खातों में 28 करोड़ 41 लाख रुपये भेजे गए हैं। जबकि 30 हजार से अधिक विद्यार्थी अपात्र पाए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग के पास सामान्य, अनुसूचित जाति और जनजाति के कुल 58154 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए थे, जिसमें पात्र मिले 43567 विद्यार्थियों को 12.05 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 19582 विद्यार्थियों के आवेदन मिले थे, जिसमें 10656 पात्र विद्यार्थियों को 4.42 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पास 45 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन मिले थे, जिनमें से 38101 विद्यार्थी पात्र पाए गए। इन विद्यार्थियों को 11.94 करोड़ की छात्रवृत्ति दी गई है।