फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Earrings come in the wheat harvest in early January

जनवरी की शुरुआत में ही गेहूं फसल में आईं बालियां

Tue, 05 Jan 2016 04:31 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Tue, 05 Jan 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
Earrings come in the wheat harvest in early January
किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पिछले साल मौसम की मार से बर्बाद हुए किसान अभी उभर भी नहीं पाए थे कि इस साल भी मौसम की बेरुखी के चलते किसान हलकान हैं। जनवरी के पहले दिन से ही तापमान में बढ़ोतरी का असर रबी की फसलों पर साफ दिखाई पड़ने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते बांकेगंज क्षेत्र के कई किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बालियां निकल आई हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी किसान अनवार ने बताया कि उसने 22 नवंबर को एक एकड़ खेत में गेेहूं बुवाई की थी। गेहूं बुवाई के समय उसने मानक के अनुसार खेत में नमी, प्रमाणित बीज, खाद आदि डाला था। इसके बाद वह लगातार गेहूं फसल की देखभाल करता रहा। अनवार का कहना है कि दस दिन पहले उसने गेहूं फसल में बालियां निकलती देखी तो उसके होश उड़ गए। अब धीरे-धीरे तीस प्रतिशत फसल में गेहूं बालियां आ गई हैं। समय से पहले गेहूं फसल में आई बालियों से चिंतिंत अनवार ने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए उसने कई पुराने जानकार किसानों से संपर्क कर इस बावत जानकारी ली, तो उन्होंने इसे मौसम की मार का असर होना बताया।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में कृषि वैैैज्ञानिक डॉ. सुहैल का कहना है कि इस साल मौसम के बदले तेवर रबी की फसलों और दलहन के उत्पादन पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। कोहरा न पड़ने और जनवरी माह में दिन का तापमान 15 से 19 डिग्री पहुंचने पर गर्मी मिलते ही समय से पहले गेहूं फसल में बालियां निकल आई है। उनका कहना है मौसम के उतार-चढ़ाव से वनस्पतिक वृद्धि प्रभावित होने के साथ-साथ ही फसलों में रोगों ओर कीटों का का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। उनका कहना है कि इस साल आम फसल में दो माह पहले दिसंबर माह में बौर आने की शुरूआत के बाद गेहूं फसल में तीन माह पहले जनवरी माह बालियां आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed