फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   E-rickshaws plied the restricted roads... people struggled with traffic jams

Lakhimpur Kheri News: पाबंदी वाले रास्तों पर खूब दौड़े ई रिक्शा... जाम से जूझे लोग

Sat, 18 Oct 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws plied the restricted roads... people struggled with traffic jams
गुरु गोविंद चौक से सौजन्या जाने वाले रास्ते पर पाबंदी के बाद भी निकल रहे ई रिक्शा। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपोत्सव के पहले ही दिन शनिवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई नजर आई। धनतेरस के चलते दिनभर बाजार में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया था, पर कर्मियों की लापरवाही और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के आगे सारे नियम धरे के धरे रह गए।
जिन रास्तों पर पाबंदी लगाई गई थी, वहां भी ई रिक्शा दिन भर धड़ल्ले से दौड़ते रहे। शहर में सौजन्या चौराहे से लेकर गुरु गोविंद सिंह चौक तक ई-रिक्शा चालकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध था।

इसके बाद भी ई-रिक्शा चालक मनमानी करते हुए गुरुगोविंद सिंह चौक तक आए।
हालांकि, दोनों ही चौराहों के बीच न तो कोई यातायात पुलिस का सिपाही दिखाई दिया और न ही सुरक्षा व्यवस्था।
दोनों ओर से आ रहे ई-रिक्शों की वजह से हर आधे घंटे के भीतर जाम की स्थित उत्पन्न हुई। इससे लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।

गुरु गोविंद चौक से सौजन्या जाने वाले रास्ते पर पाबंदी के बाद भी निकल रहे ई रिक्शा। संवाद

गुरु गोविंद चौक से सौजन्या जाने वाले रास्ते पर पाबंदी के बाद भी निकल रहे ई रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed