फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   E-rickshaw drivers accuse home guards of beating

ई-रिक्शा चालकों ने होमगार्ड पर लगाया पिटाई का आरोप

Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers accuse home guards of beating
पलिया बस स्टैंड के पास हंगामे के बाद होमगार्ड को लेकर जाते सिपाही व लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शहर के बस स्टैंड के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई जब ई रिक्शा चालकों ने एक होमगार्ड पर शराब के नशे में धुत होकर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। काफी रिक्शा चालक एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पहुंचे सिपाही होमगार्ड को लेकर थाने आ गए तब जाकर वहां लोग शांत हुए। मामले में होमगार्ड पर कार्रवाई किए जाने की मांग रिक्शा चालकों ने की है।
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि वह बस अड्डे के बाहर अपना रिक्शा लिए खड़ा था इतने में होमगार्ड आ गया और उसने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिए और लाठी से बेवजह मारना शुरू कर दिया। रिक्शा चालक मोनू ने बताया कि सभी रिक्शा चालक सड़क किनारे खड़े थे फिर भी हटाने के लिए कहकर उक्त होमगार्ड मार-पीट करने लगा। बताया कि उक्त होमगार्ड वर्दी में था और शराब के नशे में भी धुत था। हंगामे की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस होमगार्ड को थाने लाई तब जाकर मामला शांत हो सका। रिक्शा चालकों ने होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग करते हुए सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार से भी मुलाकात की। सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, ई-रिक्शा चालकों का पक्ष सुनने और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed