फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   During the sailing, the young man died by drowning in the river

जलयात्रा के दौरान युवक की नदी में डूबकर मौत

Fri, 27 May 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
During the sailing, the young man died by drowning in the river
जलकुंड से हटकर नदी में नहाने चला गया था रोहित
विज्ञापन

मैगलगंज। औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के पकरिया गांव में निकली जलयात्रा में गए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई।
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद चौकी क्षेत्र अंतर्गत पकरिया गांव में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से पहले जल यात्रा का आयोजन किया गया। मढ़ियाघाट में स्नान करने के बाद यज्ञ का शुभारंभ होना था। ग्रामीणों के अनुसार, रामनरेश का 25 वर्षीय पुत्र रोहित भी अपने माता-पिता और दादी के साथ जल यात्रा में शामिल हुआ था। ग्रामीण एक ही जगह जलकुंड में स्नान करने लगे, जबकि रोहित यहां से हटकर 600 मीटर दूर नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई।

इस बाबत इंस्पेक्टर मैगलगंज अनिल कुमार का कहना है कि जल यात्रा के लिए ग्रामीण यहां आए थे। सभी ग्रामीण जल कुंड के पास ही स्नान ध्यान कर रहे थे, जबकि युवक दूर नदी में नहाने चला गया। प्रथम दृष्टया घटना नदी में डूबकर मौत होना मालूम हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed