{"_id":"57d55bd04f1c1ba90a3190f5","slug":"during-idol-immersion-four-immersed-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान चार डूबे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान चार डूबे, एक लापता
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी मेें देर शाम तक गोताखोर करते रहे तलाश
गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ में चार युवक शारदा नदी में डूब गए, जिसमें से तीन युवक तो बाहर आ गए जबकि एक लापता हो गया। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। देर शाम पीएसी का फ्लड स्क्वायड दल भी पहुंच गया मौके पर पहुंच गया।
शारदा नदी में रविवार को श्रीराम जानकी मंदिर पलिया से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गई थी। जिसमें सैकड़ों लोग तट पर मौजूद थे। इसमें मोहल्ला काकूपुरियान निवासी कल्लू दीक्षित का 28 वर्षीय पुत्र पंकज दीक्षित, अच्छी, आशु गुप्ता सहित एक अन्य युवक डूबने लगे। इसमें से अच्छी, आशु व एक अन्य युवक तो निकल आए लेकिन पंकज दीक्षित का कोई अता पता नहीं लगा। जिसके बाद इसकी सूचना एसओ बृजराज यादव को दी गई। एसओ द्वारा गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है। देर शाम तक गोताखोर युवक की तलाश कर रहे थे और पीएसी का फ्लड स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया था।