{"_id":"66263a812858b9946e041e42","slug":"dumper-hits-school-van-many-children-injured-in-lakhimpur-kheri-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल वैन को डंपर ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल वैन को डंपर ने मारी टक्कर, सात बच्चे घायल, मची चीख-पुकार
Mon, 22 Apr 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जनपद के पसगंवा थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खजुआ के पास स्कूल वैन और डंपर की टक्कर हो गई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्कूल वैन काफी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एंबुलें से घायल बच्चों को शाहजहांपुर के भावलखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों को बाइक से ले जाकर भर्ती कराया गया है। पीबी इंटर कॉलेज बरैचा स्कूल की बैन थी। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। वहीं, मौके से डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
ये बच्चे हुए घायल
सोनम (7), सूर्यांश यादव (7), सोनल (7) और सुनैना (8) निवासी सुकरुद्दीनपुर, इकरा (8) निवासी मोहम्मदपुर, समीर (8) निवासी कोठा और शुची (17) निवासी बहेलियाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन