{"_id":"58dd592b4f1c1b380763e287","slug":"due-to-the-strong-winds-the-fire-broke-out-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवाओं के चलते जिले में आग ने मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवाओं के चलते जिले में आग ने मचाई तबाही
लखीमपुरखीरी
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
गांव में अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर लगी आग में दो गांवों के दो सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। इन अग्निकांडो में लाखों की नकदी के अलावा घर गृहस्थी का सामान, अनाज और पालतू मवेशी भी जल गए हैं। सिंगाही थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव में तारकोल गर्म करते समय लगी आग में 125 घर फरधान थाना क्षेत्र के और लोनिपुरवा गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में 90 घर जल गए। महेवागंज चौकी क्षेत्र के भोगीपुरवा गांव में आग लगने से नौ घर जल गए। बृहस्पतिवार को इतनी तेज हवाएं चल रहीं थीं कि आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका।
तारकोल गरम करते समय फरदहिया में लगी आग
125 घर जले, 10 लाख की नगदी, लाखों का सामान राख
65 मवेशी जिंदा जले, 25 झुलसे, ग्रामीण भी झुलसा
सिंगाही/निघासन। सिंगाही क्षेत्र के गांव फरदहिया में तारकोल गरम करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से 125 घर जलकर राख हो गए। आग से 10 लाख नकदी संग लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। 65 मवेशी जिंदा जल गए और 25 मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। आग बुझाते समय पैकरमा बुरी तरह से झुलस गया। उसे निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम मंशाराम वर्मा और सीओ उमाशंकर सिंह ने आग से तबाह हुए लोगों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
गांव फरदहिया में पीडब्लूडी से सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण के लिए तारकोल गरम किया जा रहा था। तारकोल से उठी लपटों ने सड़क के पश्चिम श्रीराम के छप्पर वाले घर को अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण पड़ोसी तोताराम, मनोहर, ओमप्रकाश, कयूम, लालजी, रामू, शत्रोहन, रामलखन, प्रकाश, संतोष, लल्लन, जगदीश, भंडारी, पप्पू, जगमोहन, फजर अली, अब्दुल रहमान, इरशाद अली, गुलाम अली, दर्शन, रामबिलास समेत करीब 125 लोगों के घर जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग लगने से तोताराम की सेंट्रो कार तथा उसमें रखे साढ़े चार लाख रुपये, सीताराम की दो दर्जन भैंसें बकरी, मनोहर की एक बाइक और चार मवेशी, ओमप्रकाश और कयूम की 50-50 हजार की नकदी, फैयाज टेलर की तीन सिलाई मशीन, सारे कपड़े लालजी पाल की 15 भेड़ें, श्रीराम के तीन इंजन, 15 बकरियां पांच भैंस, एक बाइक रामू के बीस हजार, शत्रोहन के 80 हजार की नकदी, रामलखन के जेवर, प्रकाश के 10 हजार संतोष की 30 हजार की नकदी, जेवर के अलावा घर में रखे चारपाई कपड़े, बर्तन आनाज समेत करीब 60 लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया। गांव के 125 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
शादी के अरमान भी आग में हुए खाक
फरदहिया निवासी संतोष की पुत्री रजनी का विवाह तय था। उसके घर में रखा दहेज का सारा सामान, कपड़े बर्तन आदि जलकर राख हो गए। रामू की पुत्री सुनीता का विवाह अगले महीने था। उसके घर का भी सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
शार्टसर्किट से लगी आग पूरा गांव राख
फरधान। क्षेत्र के लोनिपुरवा गांव में परचून की एक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे गांव को जलाकर राख में तब्दील कर दिया। आग में कई जानवर, अनाज और नगदी समेत लाखों का सामान जल गया। आग बुझाते वक्त कई लोग झुलस भी गए।
आग गांव के पश्चिम स्थित ज्ञानसागर के घर के पास रखे उनके परचून के खोखे में शार्ट सर्किट से लगी। ग्रामीण आग बुझा पाते इससे पहले उसने पूरे गांव को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाती तब तक गांव में बने करीब 100 घरों में से 90 घर राख हो चुके थे। आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान ज्ञानसागर का हुआ। आग बुझाते वक्त ज्ञानसागर का दाहिना हाथ भी झुलस गया। उन्होंने बताया दुकान में करीब तीन लाख का सामान और उसमें प्लाट की रजिस्ट्री के लिए रखे एक लाख दस हजार रुपये तथा एक बाइक जल गई।
द्वारिका प्रसाद की लड़की की 10 जून को शादी थी, सो बाइक खरीदने को रखे 50 हजार रुपये, आशाराम के 50 हजार, रामेंद्र के चार हजार, विमला देवी के तीन हजार रुपये जल गए। इसके अलावा सियाराम, रामस्वरूप, लज्जावती सहित करीब 90 लोगों के घर जल गए। आग की सूचना पर फरधान एसओ बृजलाल यादव अपनी टीम के साथ और सीएचसी अधीक्षक अमित बाजपेयी मौके पर पहुंच गए और राहत, बचाव कार्य में जुट गए।
महेवागंज। चौकी क्षेत्र के भोगीपुरवा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद मौर्य के घर से उठी चिंगारी ने नौ घरों को जला दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू कर लिया जिससे अन्य घर जलने से बच गए। तेज हवा के चलते आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका। आग ने पड़ोसी गया प्रसाद, रामलखन, बृजलाल, मुनेसर, राम नरेश, सर्वेश और प्रमोद के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग में एक मवेशी भी जल गया। ग्रामीणों ने डायल 100 के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सैमुअल पाल कोतवाल दीपक शुक्ला और चौकी इंचार्ज संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए।