{"_id":"590e11354f1c1bf1704419ba","slug":"dudhwa-s-daily-wage-workers-are-busy-work-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा के दैनिक वेतन कर्मचारी हुए लामबंद, कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा के दैनिक वेतन कर्मचारी हुए लामबंद, कार्य बहिष्कार
लखीमपुरखीरी
Updated Sat, 06 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महीनों से नहीं मिला भुगतान तो की नारेबाजी और प्रदर्शन
-वनरक्षक संघ और फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन की कही बात
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के न्यूनतम/दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। साथ ही उन्होंने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया है। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार उनकी मांगों के समर्थन में वनरक्षक संघ और फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन भी आकर काम बंद हड़ताल करेगा।
दुधवा टाइगर रिजर्व के न्यूनतम/दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सभी दुधवा मुख्यालय में एकत्र हुए जहां उन्होंने एक स्वर में प्रभाग में कार्यरत समस्त वायरलेस आपरेटरों को माह जनवरी 2016 से तथा बीट वाचर/फायरवाचरों को माह अक्तूबर 2016 से अब तक वेतन का भुगतान किए जाने, शासन के जारी विनियमितिकरण नियमावली 2016 के तहत दैनिक श्रमिकों को विनियमितिकरण किए जाने, 2001 के बाद रखे गए दैनिक श्रमिकों की वरिष्ठता सूची तैयार किए जाने, दैनिक श्रमिकों के दैनिक चिट्ठा न बनाकर वाउचर बनाए जाने, प्रतिवर्ष बोनस का भुगतान किए जाने, समस्त दैनिक श्रमिकों को परिचय पत्र जारी किए जाने आदि की मांग की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द से जल्द अगर भुगतान और मांगें नहीं मानी जाती हैं तो फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन, वनरक्षक संघ भी उनके समर्थन में हड़ताल करेगा। इसकी जिम्मेदारी पार्क प्रशासन की होगी। इस दौरान बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि भुगतान न मिलने से वह भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। बताया कि इधर-उधर से उधार लेकर काम चलाया जा रहा है जबकि जुलाई माह में स्कूल खुलने के बाद बच्चों की पढ़ाई भी भुगतान न मिलने से प्रभावित होगी। बैठक में संघ के पदाधिकारियों के साथ ही सैकड़ों दैनिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन