{"_id":"585e82b94f1c1bfd65e39ccd","slug":"dudhwa-gathered-in-search-of-rhino-and-pushpakli-pvnkli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडे की तलाश में जुटीं दुधवा की पवनकली और पुष्पकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंडे की तलाश में जुटीं दुधवा की पवनकली और पुष्पकली
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
rahino
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौकिहा जंगल में फिर मिली गैंडे की लोकेशन
दुधवा नेशनल पार्क से आई हथिनी पवनकली और पुष्पकली गैंडे की तलाश में जुट गई हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी गैंडे की लोकेशन लौकिहा जंगल में मिली। वन विभाग गैंडे का मल मंगाकर जंगल के रास्ते पर डाल रहा है, ताकि गैंडा दुधवा के जंगल की ओर रुख कर सके।
बीते पांच दिनों से लुधौरी रेंज के बैलहा और मटहिया जंगलों में गैंडे की लोकेशन मिल रही थी। गैंडे की तलाश में डीएफओ दिव्या ने दक्षिण निघासन और बेलरायां रेंज की टीमों को लगाया था। इसके अलावा सीतापुर की टीम भी लगाई गई थी। दुधवा से दो हथिनी भी बुलाई गईं हैं। शुक्रवार देर शाम दोनों हथिनी पवनकली और पुष्पकली छेदुई पतिया के जंगल में पहुंच गईं। शनिवार की सुबह से हथनियों को लेकर महावत दरीश और जगरूप छेदुई पतिया, लालबोझी और लौकी जंगल में गैंडे की तलाश कर रहे हैं। रेंजर रनवीर मिश्रा ने बताया कि गैंडे का पांच किलो मल भी मंगवाया गया है। इस मल को गैंडे के मिलने वाले पदचिह्नों पर डाला जा रहा है। गैंडा उसे सूंघते हुए वापस जंगल की ओर रवाना हो जाएगा। टीम में वन विभाग के सरोज, सरताज, नजर मोहम्मद आदि लोगों को पवनकली और पुष्पकली के साथ ही काबिंग करने के लिए लगाया गया है।