{"_id":"5ecbf57c8ebc3ee0a301a078","slug":"dudhawa-jungal-lakhimpur-news-bly4070326187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों के लिए किशनपुर के झादीताल में पानी भरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों के लिए किशनपुर के झादीताल में पानी भरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में कोई वन्यजीव प्यासा न रहे इसके लिए दुधवा टाइगर रिजर्व में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आमतौर से कभी न सूखने वाले किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल में इस बार पानी कम हो गया है। इसे देखते हुए पार्क प्रशासन तीन पंपिगसेट के जरिए झादीताल में पानी भरवा रहा है।
पूरे साल पानी से लबालब भरे रहने वाले किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल के इर्द-गिर्द बारहसिंगा आदि हिरनों के बड़े-बड़े झुंड पाए जाते हैं। इसके चलते यहां बाघों का भी स्थायी बसेरा रहता है। सर्दियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदे भी आते हैं। इन खूबियों के कारण किशनपुर सेंक्चुरी का झादीताल सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि इस साल पड़ रही भीषण गर्मी के बीच झादीताल में पानी कुछ कम हो गया है। इसमें पानी भरने के बाद जंगल में रहने वाले दुर्लभ वन्यजीवों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।