{"_id":"5d9f1f5c8ebc3e012f281965","slug":"dudhawa-jungal-lakhimpur-news-bly3795369177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा के कर्मचारियों का डीडी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा के कर्मचारियों का डीडी के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर के खिलाफ दुधवा नेशनल पार्क के सभी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्क मुख्यालय पर ही बैठक कर डीडी पर कई आरोप लगाते हुए तबादले की मांग की। कई एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार से ही डीडी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। जिसमें डीडी के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन भी किया।
दुधवा नेशनल पार्क के कर्मियों ने न्यूनतम/दैनिक वेतन वन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश वनरक्षक संघ, फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर पर अभद्रता सहित आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को सभी रेंजों से कर्मचारी मुख्यालय पर पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं गिनाईं। आरोप है कि डीडी कर्मचारियों के प्रति तानाशाही का रवैया अपना रहे हैं। तमंचा व डंडे का भय दिखाकर काम कराने की बात कहते हैं। आरोप है कि बीते दिनों वन दरोगा विनय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई थी, जिसकी सूचना के बाद भी डीडी वहां नहीं पहुंचे। गौरीफंटा रेंज में सफाई अभियान में व्यस्त रहे, इसके बाद पह वन दरोगा को देखने पहुंचे। इससे उनके अंदर मानवता का पता चलता है। धरने के दौरान भारी संख्या में विभिन्न रेंजों से कर्मचारियों का तांता लगा रहा।