{"_id":"61cb5f9f89810c5a7c5ec866","slug":"drunken-youths-create-ruckus-in-lrp-post-door-broke-lakhimpur-news-bly470700654","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों का एलआरपी चौकी में हंगामा, दरवाजा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों का एलआरपी चौकी में हंगामा, दरवाजा तोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एक युवक ने खुद को बताया सांसद का भतीजा, चार लोग गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। शहर की एलआरपी चौकी में सोमवार रात नौ बजे नशे में धुत युवकों ने खूब हंगामा किया। दरवाजा तोड़ दिया। सूचना पर सदर कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गए।
भाजपा की जन विश्वास रैली शहर से गुजर रही थी, जिससे एलआरपी चौकी इंचार्ज समेत फोर्स ड्यूटी में व्यस्त था। रात करीब नौ बजे अखिल उर्फ बासु निवासी कानपुर ने चौकी इंचार्ज को फोन कर अपनी गाड़ी के चालक को किसी के द्वारा पीटे जाने की शिकायत की, जिसके बाद बासु अपने साथियों के साथ एलआरपी चौकी आ धमका। यहां एक सिपाही मौजूद था। आरोप है कि अखिल उर्फ बासु ने खुद को एक सांसद का भतीजा बताकर चौकी में हंगामा काटा और चौकी का दरवाजा तोड़ दिया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज को भी फोन पर धमकाया। सूचना पर कोतवाली से चौकी पहुंचे पुलिस फोर्स ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों अखिल उर्फ बासु, लोमश कुमार, सुशील और फिरोज का चालान भेज दिया।