Lakhimpur Kheri News: नशे में धुत कार चालक ने पांच लोगों को रौंदा, किशोर समेत तीन की मौत, दो गंभीर
लखीमपुर खीरी के कस्ता में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत कार चालक ने एक किलोमीटर के दायरे में पांच लोगों को रौंद दिया। जिससे दादी-नाती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में शनिवार रात हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक ने शनिवार की रात पहले ससुराल में दावत उड़ाई। जमकर शराब पी। इसके बाद कार लेकर सड़क पर निकला तो जो सामने आया, उसको रौंदता चला गया। नशे में धुत इको चालक ने एक किलोमीटर तक पांच लोगों को टक्कर मारी। इस खौफनाक मंजर को देखने वाले दहशत में हैं।
हादसे में 15 साल के किशोर प्रिंस समेत दो लोगों ने रात में ही दम तोड़ दिया था, जबकि रविवार को प्रिंस की दादी रामकली (55) की भी मौत हो गई। ग्रामीण बताते हैं कि जब वह मौके पर पहुंचे तो कब्रिस्तान के पास दादी-पोता चीखते हुए मिले। ग्रामीण कस्ता पुल पर पहुंचे, वहां पर दो बाइक सवार बेसुध हालात में पड़े थे। कब्रिस्तान से लेकर पुल तक चीख पुकार मची थी। नशे में धुत कार चालक चौमी कश्यप सैदरी थाना कोतवाली सदर का निवासी है।
UP News: अवैध कॉलोनियों पर गरज रहा बुलडोजर, यहां प्लॉट खरीदने पहले जरूर करें ये काम
वह मढ़िया बाजार चौकी क्षेत्र के कैमा गांव अपनी ससुराल दावत खाने गया था। बताते हैं कि जिस गाड़ी से उसने घटना को अंजाम दिया वह उसके रिश्तेदार की है। चालक पुलिस हिरासत में है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज जारी है। अभी तक किसी भी परिजन की और से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
दादी और पोते की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा
मितौली क्षेत्र के कस्ता में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार इको कार चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
मितौली थाना इलाके में कस्ता ईदगाह और यहां से एक किलोमीटर के दायरे में साइकिल और बाइक सवार पांच लोगों को इको कार चालक चौमी कश्यप निवासी सैदरी लखीमपुर ने रौंदा था। हादसे में 15 साल के किशोर सहित दो लोगों की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि दो तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया था। इलाज के दौरान रामश्री 55 पत्नी बांकेलाल निवासी रसूलपुर की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पुत्र सुशील ने बताया कि उसकी मां मायके पकरिया जा रही थी। वह पोते प्रिंस के साथ साइकिल से जा रही थीं। हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई। चालक ने करीब पांच सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास साइकिल सवार जगजीवन निवासी बहमनाबाद थाना नीमगांव को टक्कर मार दी थी।
इसके बाद उसने सरायन नदी पुल के आगे बाइक सवार मितौली क्षेत्र के पकरिया निवासी श्याम नारायण व गोलू निवासी महेवा थाना महोली को टक्कर मारी। दो घायलों में गोलू निवासी महेवा थाना महोली का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। जबकि दूसरे घायल जगजीवन निवासी बहमनाबाद का इलाज लखीमपुर में चल रहा है।
कार हादसे में जान गंवाने वालों में 15 साल का प्रिंस भी शामिल है। प्रिंस दादी के साथ जा रहा था। वह परिवार का अकेला चिराग था, जबकि दो छोटी बहनें हैं। प्रिंस के पिता सुशील ने बताया कि उसका पुत्र पढ़ने लिखने में होनहार था। इस बार उसने कक्षा नौ में प्रवेश लिया था।
वह दादी को छोड़ने उनके मायके जा रहा था। प्रिंस पकरिया पहुंच पाता, उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गया। इलाज के दौरान दादी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दादी-पोते की मौत की खबर के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।