Lakhimpur Kheri : ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, चालक की मौत, तीन लोग घायल
लखीमपुर खीरी के निघासन में घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। सोमवार तड़के ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक रामपाल (50) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से केबिन की बॉडी कटवाई। करीब तीन घंटे बाद चालक को निकाला जा सका। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
ग्रामीण को बस ने कुचला
निघासन में एक और हादसा हुआ। हरविंदर सिंह उम्र करीब 55 साल निवासी गंगानगर कोतवाली तिकुनिया अपने यहां से पीलीभीत गए थे, जहां से वह वापस आ रहे थे। कुछ सामान लेने के लिए बस से नीचे उतरे, तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह बस के नीचे जा गिरे। इसी बीच बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।