फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dozens of schools in the city area are struggling with the shortage of teachers

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं नगर क्षेत्र के दर्जन भर स्कूल

Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dozens of schools in the city area are struggling with the shortage of teachers
कुछ स्कूलों में तो शिक्षामित्र ही नहीं, लंबे समय से बंद पड़े हैं कई स्कूल
विज्ञापन

कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य, 19 स्कूलों के सापेक्ष नौ शिक्षक कार्यरत
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी तो है ही, लेकिन नगर क्षेत्र के स्कूलों में सबसे ज्यादा टोटा है। नगर क्षेत्र के कुल 32 स्कूलों के सापेक्ष 16 शिक्षक ही तैनात हैं। दर्जन भर से अधिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं है। वहां सिर्फ शिक्षामित्र के सहारे खानापूर्ति की जा रही है। कुछ स्कूलों में तो शिक्षामित्र भी नहीं हैं। इससे नगर क्षेत्र के कई स्कूल लंबे समय से बंद पड़े हैं।
लखीमपुर नगर क्षेत्र में 19, मोहम्मदी नगर क्षेत्र में छह और गोला नगर क्षेत्र में सात कुल 32 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन 32 स्कूलों के सापेक्ष नगर क्षेत्र में कुल 16 शिक्षक ही तैनात हैं, जिससे सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि 50 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर नगर क्षेत्र में 19 स्कूलों में नौ शिक्षक कार्यरत हैं। इससे एक शिक्षक के पास चार-पांच स्कूलों का चार्ज है। इसके अलावा 11 शिक्षामित्र भी कार्यरत हैं, जिससे कुछ विद्यालय सिर्फ इन्हीं के भरोसे चलाए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी से हालात यह हैं कि शिक्षामित्र हैं तो शिक्षक नहीं हैं, जहां शिक्षक हैं तो वहां शिक्षामित्र नहीं हैं। मसलन एकल शिक्षक या शिक्षामित्र द्वारा इन स्कूलों का संचालन किया जाना सिर्फ खानापूर्ति भर है, क्योंकि एक शिक्षक या शिक्षामित्र के सहारे स्कूल में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आने की गुंजाइश बेहद कम है, जबकि निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का टास्क चलाया जा रहा है, जिसका असर इन शिक्षक विहीन स्कूलों पर महत्वहीन साबित होगा। ऐसे ही मोहम्मदी नगर क्षेत्र में छह परिषदीय स्कूल हैं, जिसके सापेक्ष तीन शिक्षक व पांच शिक्षामित्र कार्यरत हैं। यानी स्कूलों की संख्या के मुकाबले न तो शिक्षक हैं और न ही शिक्षामित्र। ऐसे में इन स्कूलों के बच्चों का भविष्य अधर में है। इसी तरह गोला नगर क्षेत्र में सात परिषदीय स्कूल हैं, लेकिन यहां भी चार शिक्षक और छह शिक्षामित्र कार्यरत हैं। स्कूलों की संख्या के लिहाज से न तो शिक्षक तैनात हैं और न ही शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी होने के कारणों के बारे में विभागीय अधिकारी बताते हैं कि कई सालों से नगर क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है, क्योंकि शासनादेश के अनुसार नई भर्तियों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में की जाती है। इसमें भी खास कंडीशन यह है कि पिछड़े ब्लॉकों में शिक्षकों की तैनाती की जाती है। इस कारण करीब एक दशक से नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। जो शिक्षक तैनात थे, उनमें आधे से अधिक सेवानिवृत्त हो गए हैं। वर्तमान में कार्यरत 16 शिक्षकों में से कई शिक्षक बीमारियों के शिकार हैं, जिससे वह स्कूल कम ही पहुंचते हैं, तो कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त होने की कगार पर हैं।

नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, लेकिन इनमें नए शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकती है। फिलहाल शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए हाल में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत दूसरे जनपदों से आए 17 शिक्षकों की अस्थाई ड्यूटी नगर क्षेत्र के स्कूलों में लगाई जाएगी। शिक्षक पहले बीआरसी कार्यालय में जाकर हाजिरी देंगे, जिसके बाद नगर क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे। यह व्यवस्था शिक्षकों को विद्यालय आवंटन होने तक जारी रहेगी, जिसके बाद दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
- डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed