फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Double engine government did big work for women empowerment

डबल इंजन की सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए बड़े काम

Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Double engine government did big work for women empowerment
भाजपा महिला सम्मेलन में मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योती पांडिया।
सम्मेलन में बोलीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति पांडिया
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए बडे़ प्रयास कर महिलाओं तक सीधे लाभ पहुंचाया है। सुरक्षा के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में भी योगी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। ये विचार भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति पांडिया ने भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में व्यक्त किए।
बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में डॉ. ज्योति ने कहा कि केंद्र सरकार ने बेटियों को मजबूत बनाने के लिए शादी की उम्र 21 वर्ष का कानून बना दिया है। तमाम योजनाओं के माध्यम से बेटियों को उच्चशिक्षा के लिए स्कॉलरशिप, लैपटॉप के साथ महिलाओं के लिए शौचालय, निशुल्क गैस एवं बिजली कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास कायम रखकर महिलाओं और बेटियों को लाभान्वित कर रही है। इसलिए विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए 2022 के चुनाव में फिर से कमल खिलाना है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि और कार्यसमिति सदस्य कोमल शुक्ला ने सरकार की नीतियों के साथ महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से एक बार फिर यूपी में कमल खिलेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव, अर्बन बैंक उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध नरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी दीक्षित आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed