फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   doophar tak chaya raha kohra

दोपहर तक छाया रहा कोहरा

Tue, 30 Dec 2014 04:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 30 Dec 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
doophar tak chaya raha kohra
जिले में कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्द बर्फीली हवाओं से गलन लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में गिरावट से शहर में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। इससे आम जनजीवन पटरी पर नहीं लौट रहा है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटाें लेट चल रहीं हैं। उद्योग, व्यापार और सरकारी कामकाज भी ठंड के चलते बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात इतना घना कोहरा था कि बिजली की रोशनी में भी चंद मीटर की दूरी की वस्तुएं नहीं दिख रहीं थीं। वाहनों की हेडलाइट बस जुगनू की तरह चमकती दिखाई दे रही थी। रात भर कोहरा छाए रहने के बाद मंगलवार की सुबह कोहरा और घना हो गया। इसके कारण दोपहर दो बजे तक सूरज नहीं निकला। गुनगुनी धूप की आस में लोग आसमान निहारते रहे। दो बजे के बाद कोहरा तो छट गया लेकिन धूप फिर भी नहीं निकली।
विज्ञापन

मंगलवार को पिछले दो दिनों की अपेक्षा तापमान में गिरावट महसूस की गई। अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त चल रहा है। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें सर्दी के साथ  आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed