फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors removed the uterus without consent husband reached the DM office carrying his wife in his arms

UP News: डॉक्टरों ने बिना सहमति के निकाल दी बच्चेदानी... पत्नी को गोद में उठाकर पति पहुंचा डीएम कार्यालय

Wed, 27 Aug 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बिना सहमति के महिला की बच्चेदानी निकाल दी। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित महिला को गोद में उठाकर उसका पति बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Doctors removed the uterus without consent husband reached the DM office carrying his wife in his arms
पत्नी को गोद में उठाकर ले जाता युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में झोले में शिशु का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे पिता का मामला अभी थमा नहीं था। इस बीच बुधवार को एक युवक अपनी पत्नी को गोद में लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल में उसकी बिना सहमति के डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने पत्नी की बच्चेदानी निकाल दी।

विज्ञापन

 
पीड़ित युवक ने कहा कि वह करीब 15 दिन पहले न्याय की उम्मीद में सीएमओ के दरवाजे तक पहुंचा था, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर अब वह जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचा और लिखित शिकायत देकर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Video: 'हमें माफ कर दो बहनों...गलती हो गई', बरेली में छेड़खानी के आरोपियों का हाल, गिड़गिड़ाते हुए मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलबेहड़ के गांव सरवा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा (25 वर्ष) गर्भवती थी। पांच अगस्त को उसने पूजा को शहर के लालपुर के करीब न्यू लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान डॉ. मीना वर्मा और डॉ. रहीश खान ने गलत ऑपरेशन कर दिया। इससे डिलीवरी के बाद पूजा के रक्तस्राव होने लगा।

हालत बिगड़ने पर कर दिया था लखनऊ रेफ 
आरोप है कि ब्लीडिंग न रुकने पर चिकित्सकों ने उससे बिना पूछे ही पूजा की बच्चादानी निकाल दी। ब्लीडिंग फिर भी नहीं रुकी तो प्रसूता को लखनऊ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। मामले के बाद पीड़ित परिजनों और अस्पताल संचालक के बीच खर्च को लेकर समझौता हुआ कि इसका खर्च न्यू लाइफ हॉस्पिटल देगा। 

पीड़ित ने बताया कि इलाज में उसका करीब एक लाख 40 हजार रुपये खर्च हुआ, जो पीड़ित ने ही जमा किए। अब अस्पताल का संचालक न फोन उठा रहा है और न ही खर्च दे रहा है। जब उसके अस्पताल पहुंचा तो अस्पताल बंदकर संचालक फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed