{"_id":"6a8de9e4b2c6b9aa2b029af4","slug":"dms-order-salary-will-be-given-only-if-attendance-is-online-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-183365-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का फरमान : ऑनलाइन हाजिरी होगी तो ही वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का फरमान : ऑनलाइन हाजिरी होगी तो ही वेतन
Wed, 26 Aug 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि केवल उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को मोबाइल से आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। इसके बाद ही वेतन आहरित किया जाएगा।
डीएम ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारियों को बुलाकर उनकी वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस से कार्मिकों की वास्तविक उपस्थिति की प्रभावी निगरानी की जाए। जिला सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से सभी कार्मिकों का आवश्यक डाटा फीड कराकर ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फील्ड में तैनात अधिकारियों को कार्यालय से रवाना होने से पहले ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और भ्रमण पंजिका में विवरण अंकित करने के बाद ही फील्ड में जाने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना कार्यालय आए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा सकेगी।
शैक्षिक गुणवत्ता में लापरवाही पर भी सख्ती
मंगलवार शाम डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शैक्षिक और भौतिक गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्रीवाल और टायलीकरण का काम शेष है, उसे तत्काल पूरा कराया जाए।
उन्होंने जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, विद्यालयों तक जाने वाले मार्गों की स्थिति सुधारने और परिसर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी बीईओ को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा।