फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM saw himself The condition of the crop

डीएम ने खुद देखी फसल की हालत

Wed, 08 Apr 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
DM saw himself The condition of the crop
बारिश और ओले गिरने से तबाह हुई फसलों की रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद डीएम किंजल सिंह बुधवार को खुद खेतों पर गईं। उन्होंने एक-एक कर किसानों से फसलों पर आने वाला खर्च और नुकसान की जानकारी ली और उन्हें मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस बीच मौके पर मौजूद तहसील अधिकारियों को उन्होंने फसलों के नुकसान का प्रतिशत नोट कराया। साथ ही जिले भर के गांवों में राजस्व टीमों को निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी। क्रॉस चेकिंग के लिए सीडीओ नीतीश कुमार भी निकले।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील लखीमपुर के ग्राम बनवारीपुर, सिसौना, मोहनपुरवा, त्रिकौलिया आदि गांवों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फसलों की क्षति वाले पीड़ित किसानों से वार्ता की और गेहूं की बालियों से दाने निकालकर देखा। उन्होंने बताया कि गेहूं के दाने अपेक्षाकृत छोटे हैं तथा काले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर काश्तकारों की फसलें क्षतिग्रस्त नहीं हुई हैं, किन्तु कुछ काश्तकारों की फसलें 25 प्रतिशत से अधिक पाई गईं। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि किसी भी किसान को नुकसान के आंकलन से वंचित न किया जाए। उनका तुरंत आंकलन किया जाए। इसमें कोताही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर, तहसीलदार, लेखपाल एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed