फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM in prison revealed 'new dawn'

जेल में डीएम ने उतारा ‘नया सवेरा’

Thu, 04 Feb 2016 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
DM in prison revealed 'new dawn'
जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने के लिए गुरुवार की शाम डीएम किंजल सिंह ने नया सवेरा योजना के तहत रिसाइकिलिंग प्लांट का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शुरू हुई इस योजना में महिलाओं को उनकी रुचि के मुताबिक स्वयं सहायता समूह बनाकर सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रिसाइकिलिंग प्लांट लगने के बाद अब महिलाएं फाइल कवर समेत कार्यालयों में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का निर्माण करेंगी। महिला बैरक में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में डीएम किंजल सिंह ने कहा कि महिला बंदियों को फाइल कवर बनाने के लिए कच्चा माल भी कारागार में ही उपलब्ध कराया जाएगा और यहां उत्पादन के बाद इसकी सप्लाई पूरे प्रदेश में की जाएगी। डीएम ने कहा कि तिहाड़ जेल में ब्रेड बन रही है, विदेशों की जेलों में भी तमाम काम हो रहे हैँ, इसी तरह खीरी की जेल में भी रिसाइकिलिंग प्लांट के जरिए न सिर्फ यहां कच्चा माल तैयार होगा, बल्कि फाइल कवर भी बनेंगे। जिसकी सप्लाई पूरे प्रदेश में की जाएगी। इस तरह यह प्रदेश के नंबर वन जेल होगी। कारागार में डीएम ने महिला बंदियों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ मोमबत्ती जलाकर फोटो भी खिंचवाई। डीएम ने प्लांट लगाने के लिए नगर पालिका के ईओ अवनींद्र कुमार की तारीफ की। साथ ही महिला बंदियों से यह अपेक्षा की जब वह कारागार से छूट कर अपने घर जाएंगी तो वह इतना हुनरमंद हो चुकी होंगी कि उन्हें सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान ज्वांइट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, ईओ अवनींद कुमार, एसडीएम नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके शर्मा, जेल अधीक्षक विनोद कुमार, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव, बीडीओ सदर अजय पांडे जेलर ज्ञानप्रकाश समेत तमाम अधिकारी थे।
विज्ञापन

--
महिला बंदियों को उनके गांव में भी मिलेगा फायदा
बीडीओ सदर अजय पांडे ने बताया कि महिला बंदियों को स्वावलंबी बनाने के लिए 21 मई को अंजलि और ज्योति नामक दो स्वयं सहायता समूह बनाए थे। जिसके अंतर्गत समूह बनाकर महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। जब महिलाएं यहां से छूटकर अपने गांव जाएंगी तो उनका वहां के स्वयं सहायता समूह में शामिल किया जाएगा। अगर वहां समूह नहीं होगा तो नया समूह बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed