{"_id":"9ab42ef09944db058569101eaacb0f68","slug":"dm-explores-open-district-hospital-poll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की पड़ताल में खुली जिला अस्पताल की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की पड़ताल में खुली जिला अस्पताल की पोल
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह ने गुरुवार की दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षक किया, तो व्यवस्थाओं की कलई खुलकर सामने आ गई। वार्ड गंदगी और बदबू से मरीज और उनके तीमारदार परेशान दिखे। परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार मिला और आवारा जानवर घूमते मिले। यह देख डीएम ने सीएमओ और एसीएमओ को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या के मुकाबले क्षमता बढ़ाने के लिए रैन बसेरे में 11 बेड डलवाए और पुराने पंखों को हटाकर नए पंखे लगवाने के निर्देेश दिए। इसके अलावा महिला अस्पताल के सामने वाले गेट पर बैैरिकेडिंग के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों को जमीन पर लेटाकर इलाज करने के मामले मीडिया में छाने के बाद डीएम किंजल सिंह गुरुवार को एक्शन में नजर आईं। उन्होंने जिला अस्पताल का गहनता से निरीक्षण किया और गंदगी देख सीएमओ, एसीएमओ से नाराजगी जताई। जिला अस्पताल प्रशासन जिन समस्याओं को अरसे से हल नहीं कर पा रहा था, उन्हें डीएम ने अपनी सूझबूझ से चुटकियों में हल कर दिया। मसलन मरीजों को भर्ती करने के लिए आड़े आ रही बेडों की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम ने रैैन बसेरे को खाली कराते हुए उसमें अपने सामने ही 11 बेड और नए गद्दे डलवाए। इस दौरान नदारद रहने वाले सफाईकर्मी परिसर की सफाई करने में जुट गए। परिसर में मोबाइल टायलेट लगाने के निर्देश देते हुए डीएम ने बैरिकेडिंग के निर्देश दिए, जिस पर सीएमओ आफिस वाले गेट पर फोल्डिंग बैरियर लगाए गए। करीब दो घंटे तक डीएम ने अस्पताल परिसर में रहकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को प्रभारी सीएमओ डॉ वीके साहू को निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम सदर आलोक वर्मा, सीओ सिटी एमपी सिंह, कोतवाल नेमचंद गंगवार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बुखार-डायरिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती, एक की मौत
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में गुरुवार को बुखार और डायरिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती कराए गए, जिनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। जबकि बुखार से पीड़ित 11 वर्षीय बालिका की बुधवार की रात को मौत हो गई। गुरुवार को चिल्ड्रेन वार्ड में कुल 17 बच्चे भर्ती थे, जिनमें अधिकतर बच्चे बुखार से पीड़ित हैैं।
विज्ञापन
भीरा क्षेत्र के गांव बिजुआ निवासी शिवशंकर की 11 वर्षीय पुत्री अंजली बुखार से पीड़ित थी, जिसे बुधवार को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे अंजली ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को चिल्ड्रेन वार्ड में कृष्णानगर निवासी अमित गुप्ता की पांच वर्षीय पुत्री मान्या को भर्ती कराया गया, जो बुखार से पीड़ित है। इसी तरह फरधान क्षेत्र के गांव सोनहा निवासी श्यामू के सात वर्षीय पुत्र हिमांशू, गुलरिया निवासी मुरली का 10 वर्षीय पुत्र बृजेश और मिदनिया निवासी विमला देवी के सात वर्षीय पुत्र प्रकाश को भर्ती कराया गया, जो बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह खीरी निवासी लेखराज के दो वर्षीय पुत्र प्रकाश, जितेंद्र के एक वर्षीय पुत्र विराट, नई बस्ती निवासी मुन्ना के पुत्र अल्ताफ को डायरिया से पीड़ित होने के चलते चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।