{"_id":"61a7c7a32f00f05ed01bc57e","slug":"dm-distributed-acceptance-letters-of-compensation-amount-to-the-farmers-lakhimpur-news-bly4678460173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किसानों को क्षतिपूर्ति धनराशि के स्वीकृति पत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किसानों को क्षतिपूर्ति धनराशि के स्वीकृति पत्र बांटे
विज्ञापन
पीएम फसल बीमा योजना के जनजागरुकता रथ को रवाना करते डीएम।
पीएम फसल बीमा योजना के जन जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
रबी सीजन 2020 में 221 कृषकों के खातों में 8.69 लाख की क्षतिपूर्ति भेजी
लखीमपुर खीरी। पीएम फसल बीमा सप्ताह का बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जन जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक (कृषि) डॉ वाईपी सिंह व जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी की मौजूदगी में खरीफ सीजन 2020 के पांच लाभार्थी किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति धनराशि के स्वीकृत पत्र प्रदान किए।
कलक्ट्रेट सभागार में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर डीएम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। डीएम ने कहा कि पीएम फसल बीमा योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही। उन्होंने किसानों का आवाहन किया कि किसान अपनी फसल का नियत तिथि 31 दिसंबर 2021 तक बीमा करा लें। योजना में छोटा प्रीमियम देकर बड़ी सुरक्षा पा सकते हैं।
सीडीओ अनिल सिंह ने कहा कि डीडी कृषि व जिला कृषि अधिकारी ब्लॉक स्तर पर गोष्ठी आयोजित कराकर रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करें। इस दौरान उपनिदेशक कृषि डॉ. वाईपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।