{"_id":"c69e15f493b09da4a654bc414eaeb069","slug":"dm-demand-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चीनी मिलों से मांगा भुगतान शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चीनी मिलों से मांगा भुगतान शेड्यूल
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Jul 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम किंजल सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा कर सभी नौ चीनी मिलों के अध्यासियों से उनका भुगतान शेड्यूल तलब किया है। इसके लिए शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में चीनी मिल अध्यासियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में 28 जुलाई को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई की बाबत रणनीति तैयार की जाएगी, क्योंकि जिले की आठ चीनी मिलों ने 27 मई को कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुरूप भुगतान नहीं किया है।
चीनी मिलों को 15 जुलाई 2015 तक 75 फीसदी गन्ना मूल्य भुुगतान करना था, जिसमें सिर्फ अजबापुर चीनी मिल ने 85 फीसदी भुगतान किया हैै। जबकि अन्य आठ मिलों ने कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं किया है। बताते चलें कि 28 जुलाई को कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा, जिसमें भुगतान की समीक्षा की जाएगी। डीएम किंजल सिंह ने सभी मिलों से भुगतान का शेड्यूल मांगा है, जिसके मुताबिक मिलों को भुगतान करना होगा। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव के मुताबिक गोला मिल ने 57 फीसदी, पलिया ने 49 फीसदी, खंभारखेड़ा ने 58 फीसदी, ऐरा ने 52 फीसदी, कुंभी ने 69 फीसदी, गुलरिया ने 72 फीसदी, बेलरायां ने 69 फीसदी, संपूर्णानगर ने 68 फीसदी भुगतान किया है।
मिलों पर बकाया (एसएपी की दर से)
गोला पर एक अरब 66 करोड़ 78 लाख 47 हजार रुपये, पलिया पर एक अरब 69 करोड़ एक लाख 19 हजार, खंभारखेड़ा पर एक अरब 27 करोड़ 30 लाख 11 हजार, ऐरा पर एक अरब 14 करोड़ 16 लाख 87 हजार, अजबापुर पर 49 करोड़ 72 लाख 23 हजार, कुंभी पर 89 करोड़ 85 लाख 57 हजार, गुलरिया पर 69 करोड़ 42 लाख 75 हजार, बेलरायां पर 66 करोड़ 15 लाख 17 हजार, संपूर्णानगर पर 64 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये गन्ना मूल्य बकाया है।