फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM and SP reached Rajapur Mandi

राजापुर मंडी पहुंचे डीएम और एसपी

Fri, 04 Feb 2022 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
DM and SP reached Rajapur Mandi
नामांकन स्थल पर जमा भीड़ को हटने का निर्देश देते सीओ सिटी।
मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का किया मुआयना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह एसपी संजीव सुमन के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचे। जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 और मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
डीएम-एसपी ने विधानसभा चुनाव के लिए चिह्नित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का भ्रमण कर निर्वाचन तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव सुधांशु को स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की सभी मुकम्मल तैयारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम-एसपी ने पूरे मंडी परिसर का पैदल भ्रमण कर मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम की तैयारियां देखीं। संबंधित अधिकारियों से उन्होंने प्रस्तावित मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंध के संदर्भ में तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने कहा, प्रत्याशियों के खर्चे पर रखें नजर
लखीमपुर खीरी। निर्वाचन आयोग से नामित व्यय प्रेक्षक व्यय प्रेक्षक डीलीबन ए और व्यय प्रेक्षक एस माइकल जिराल्ड ने विभिन्न टीमों से उनका परिचय जाना एवं फील्ड में टीमों की सक्रियता भी पूछी। उन्होंने कहा कि सभी टीमें सौंपे दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। नोडल अधिकारी (व्यय नियंत्रण)/वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 24 फ्लाइंग स्क्वॉड, 24 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 8 वीडियो निगरानी टीम एवं आठ वीडियो वीविंग टीम गठित होने के साथ फील्ड में सक्रियता से अपना काम कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed