फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DL of a student can be made even at the age of 16

विद्यार्थी का 16 वर्ष की आयु में भी बन सकता है डीएल

Tue, 23 Nov 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
DL of a student can be made even at the age of 16
सड़क पर सुरक्षित चलने और दूसरों को भी रहने देने का संकल्प लेते विद्यार्थी।
यातायात माह के तहत विद्यार्थियों को दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर स्थित लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में यातायात माह के तहत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्रभारी यातायात ने बताया कि अगर कोई स्टूडेंट्स जिसकी उम्र 16 वर्ष है अब उसका भी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बन सकता है।
सोमवार को कॉलेज में एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, हैदराबाद थानाध्यक्ष लक्ष्मी कांत मिश्र, यातायात प्रभारी निर्मल जीत यादव ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि यातायात के नियमों को अपनाकर सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन धीमी गति से चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, रोड किनारे लगे सड़क संकेतों को देखकर ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन

अतिथियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुशील, उबेद खान, सत्य प्रकाश, शिव प्रसाद पांडे, पूर्णिमा, नेहा, तोशी शर्मा, दीप कुमार, बीमन राज, रोहित यादव, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed