फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Divine love is the life of jasmine Prindaen

परिंदाें से प्यार ही है चमेली देवी की जिंदगी

Thu, 15 Jan 2015 12:27 AM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Thu, 15 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Divine love is the life of jasmine Prindaen
जीवन के 80 बसंत देख चुकीं ग्राम नीमगांव की चमेली देवी के पक्षी प्रेम की चर्चा समूचे क्षेत्र में है। अपनी पूरी जिंदगी उन्होंने परिंदों की सेवा में गुजार दी। उनके जीवन में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरा हो जब कुछ समय उन्होंने परिंदों के साथ न गुजारा हो। पक्षी प्रेम के साथ-साथ वह अपने घर और परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहीं हैं।
विज्ञापन

चमेली देवी को बचपन से ही परिंदों से बेहद लगाव था। समय के साथ उनका पक्षी प्रेम बढ़ता गया। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद उनका पक्षी प्रेम कम नहीं हुआ है बल्कि समय के साथ बढ़ता गया। घर में चाहे शादी-ब्याह हो, कोई अन्य मांगलिक कार्यक्रम अथवा दूसरी कोई व्यस्तता वह परिंदों को दाना डालना कभी नहीं भूलतीं।
विज्ञापन

चमेली देवी से पक्षी इतना घुल-मिल गए हैं कि हर दिन सैकड़ों की संख्या में उनकी गोद, कंधे, सिर और यहां तक कि पीठ पर आकर बैठ जाते है। जिन्हें वह अपने बच्चों की तरह दुलारती, पुचकारती और दाना डालती हैं। लगता है जैसे पक्षी उनकी भाषा समझते हैं और वह पक्षियों की भाषा जानती हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिंदे चमेली देवी के पास पूरे साल प्रतिदिन सुबह 9 और शाम करीब 3 बजे दाना चुगने आते हैं। उन्होंने बताया कि परिंदों की चहचहाहट उन्हें कुछ ऐसी लगती है कि जैसे उनका और परिंदों का जन्म-जन्म का रिश्ता हो। उन्होंने बताया कि परिंदे अपने समय पर आकर दाना चुगने और कुछ देर उनके साथ अठखेलियां करने के बाद आराम से चले जाते हैं।  चमेली देवी ने कभी किसी पक्षी को पालने के लिए पिंजरे में बंद नहीं किया। वह कहती हैं कि पक्षी उनके प्यार में बंधे हैं। पक्षी कुदरत की सबसे खूबसूरत देन हैं। वह पिंजरे में नहीं आसमान में उड़ते हुए ही अच्छे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed