फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat President will be elected today

आज चुन लिया जाएगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Fri, 02 Jul 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President will be elected today
कड़ी सुरक्षा के बीच 11 बजे से शुरू होगा मतदान
विज्ञापन

मतदान स्थल की 100 मीटर परिधि प्रतिबंधित, जगह-जगह कराई बैैैरिकेडिंग
लखीमपुर खीरी। लखीमपुरखीरी जिला पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश भार्गव होंगे या अंजलि भार्गव। आज तय हो जाएगा। आज चुन लिया जाएगा। पद के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कोर्ट में सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होगा। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई गई है। मतदान स्थल का 100 मीटर परिधि क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सुरक्षा-व्यवस्था का निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने भ्रमण कर जायजा लिया। सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सिर्फ राज्य निर्वाचन आयोग से अधिकृत व्यक्ति, निर्वाचन में लगे कर्मी, सुरक्षाकर्मी, उम्मीदवार, जिला पंचायत सदस्य, ड्यूटीरत मजिस्ट्रेट व अनुमति प्राप्त व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं जिला पंचायत सदस्यों को पूरब गेट निकट कार्यालय उपभोक्ता फोरम से प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ अरुण सिंह, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


निष्पक्षता से चुनाव कराने की प्रेक्षक पर जिम्मेदारी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को होने वाले मतदान को निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सिंचाई एवं जल संसाधन विशेष सचिव अविनाश कृष्ण सिंह को प्रेक्षक बनाया है, जिन्होंने शुक्रवार को जिले में डेरा डाल दिया है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 7307008839 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed