फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District ineffective ban on polythene

जिले में पॉलीथिन पर बैन बेअसर

Fri, 22 Jan 2016 10:01 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 22 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
District ineffective ban on polythene
शासन ने प्रदेश में भले ही पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगा दी है लेकिन जिले में इसका कोई असर नहीं है। सभी दुकानदार धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। खास बात ये है कि प्रशासन ने इसके खिलाफ कोई अभियान भी नहीं चलाया है।
विज्ञापन

प्रदेेश सरकार ने 21 जनवरी से पूरे प्रदेश में पॉलीथिन के प्रयोग पर बैन लगा दिया है लेकिन शहर में बैन का कोई असर नहीं है आम दिनों की तरह ही पॉलीथिन का जमकर प्रयोग हो रहा है। शहर में जहां पॉलीथिन बिक्री पर कोई रोक नहीं लगी है वहीं फुटकर विक्रेता भी हमेशा की तरह पॉलीथिन में रखकर सामान ग्राहकों को दे रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां तमाम लोग दूध और सब्जी आदि सामान पॉलीथिन में ले जाते देखे गए। इसके अलावा तमाम परचून का सामान भी लोग पॉलीथिन में लेकर गए। खास बात यह है कि यहां न तो समाज के लोग इसको लेकर गंभीर हैं न दुकानदार इतना ही नहीं पॉलीथिन की बिक्री न हो इसके लिए प्रशासन ने भी कोई रोकथाम का अभियान नहीं चलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed