{"_id":"588241bf4f1c1b701befef8d","slug":"district-attorney-union-elections-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी ।
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभा तैयारियां पूर्ण, पूर्वसंध्या पर सक्रिय रहे विभिन्न प्रत्याशी
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, शनिवार की सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अधिवक्ता सदस्य मतदान के जरिए बैलेट पर अपना फैसला लिखेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी राम नरायन त्रिवेदी ने बताया कि अधिवक्ता संघ सभागार में मतदान की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए पिछले डेढ़ महीने से चल रही उठापटक शनिवार को पूरे उफान पर दिखी, अध्यक्ष पद के दावेदार चंद्रमोहन वर्मा अपने अनुभव के बदौलत जीत के प्रति आश्वस्त हैं, तो प्रतिद्वंद्वी अनुराग तिवारी भी सक्रिय हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री पद के लिए है सत्येंद्र बाजपेई और महेंद्र तिवारी नए प्रत्याशी होने के बावजूद दम खम से लड़ रहे हैं, तो पिछले कई बार चुनाव में दावेदारी कर चुके हेमंत गुप्ता भी मुस्तैदी से चुनाव मैदान में हैं। चौथे उम्मीदवार के रूप में रामाधार राही मैदान में है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राम नरायन त्रिवेदी ने बताया कि आठ बूथों पर मतदान की व्यवस्था की गई है जिसके लिए क्रमांक आवंटित करते हुए मतदान कक्ष के बाहर सूची चस्पा करा दी गई है, इसके अलावा आजीवन सदस्यों की मतदान व्यवस्था के लिए पृथक टेबिल बनाई गई है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी ओर चुनाव समिति की ओर से मतदान शांति व्यवस्था से कराने के लिए पूरी तैयारियां की गई है, इसके चलते मतदान कक्ष के सौ मीटर की परिधि में चुनाव प्रचार पर रोक लगाई गई है।
बिना परिचय पत्र नहीं पडे़ंगे वोट
इस बार चुनाव में जहां पहली बार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की गई हैं वहीं पिछली बार के नियम को इस बार भी सख्ती से लागू किया गया है कि जिला अधिवक्ता संघ द्वारा निर्गत पहचान पत्र के बिना किसी को मताधिकार नहीं मिलेगा।
न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे वकील
शनिवार को जिला मुख्यालय पर वकील पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। महामंत्री अशोक शुक्ल ने बताया कि मतदान में व्यस्त रहने के कारण वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने की सूचना जिला जज के माध्यम से विभिन्न न्यायिक अधिकारियों को पूर्व से ही भेज दी गई है, कि शनिवार को वकील अदालती कामकाज से विरत रहेंगे।