फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dggamar vehicle fell into the ditch just to save trips

डग्गामार वाहन को बचाने  के चक्कर खाई में गिरी बस

Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 31 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dggamar vehicle fell into the ditch just to save trips
खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन

लखीमपुर गोला मार्ग पर मूर्तिहा चौराहे पर हुआ हादसा
यात्रियों से फुल थी 28 सीटर बस
बस की चपेट में आने से एक अन्य यात्री घायल

गोला से लखीमपुर आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस डग्गामारी कर रहे मैजिक वाहन और एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता, जबकि मैजिक के पास खड़ा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया, जिसका सीएचसी फरधान में इलाज किया गया।
गोला डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 31 टी/4587 लखीमपुर के लिए सुबह सवा नौ बजे रवाना हुई थी। रजागंज के आगे मूर्तिहा चौराहे पर डग्गामारी कर रहे मैजिक के चालक ने सवारियां लेने के लिए अचानक वाहन रोक दिया, जिससे पीछे से आ रही अनुबंधित बस अनियंत्रित हो गई। मैजिक को बचाने के चक्कर में चालक को बस सड़क के नीचे उतारनी पड़ी। खाई में कुछ दूर जाकर बस रुक गई। इसी बीच वाहन के पास खड़े गांव रहमतनगर निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार बस की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को फरधान सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। एआरएम ने बताया कि गहरी खाई होने के बाद भी चालक ने बस संभाल ली अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 28 सीट वाली इस बस में यात्रियों की संख्या फुल थी। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद बस से उतरकर यात्री अन्य वाहने से रवाना हो सके।
विज्ञापन

 

बसों से ज्यादा हैं डग्गामार वाहन, नहीं चेत रहे अधिकारी
गोला और लखीमपुर डिपो क्षेत्र में रोडवेज की बसों से ज्यादा डग्गामार वाहन हैं। एआरएम गोला आरके श्रीवास्तव ने बताया कि गोला डिपो में निगम की 75 और अनुबंधित 48 बसें हैं। इस तरह 123 बसों के सापेक्ष लखीमपुर और मोहम्मदी रूट पर डेढ़ सौ से अधिक मैजिक और अन्य डग्गामार वाहन हैं। एआरएम का कहना है कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि डग्गामार वाहन डिपो के बाहर से सवारियां भरकर बसों के आगे- आगे भागते हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इन सबके बावजूद भी प्रशासन के अधिकारियों ने इस ओर कोई सख्ती नहीं की। डग्गामार वाहन चालक की मनमानी का ही नतीजा रहा कि गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed