फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DFA Ballia captured the trophy by winning the final match.

Lakhimpur Kheri News: फाइनल मैच जीत कर डीएफए बलिया ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 04 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
DFA Ballia captured the trophy by winning the final match.
महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के  फाइनल मैच में खेलते ​खिलाड़ी
निघासन। सिंगाही के खेल मैदान में नौ दिन से चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्टेडियम मऊ और डीएफए बलिया टीमों के बीच खेला गया। डीएफए बलिया ने मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

सिंगाही कस्बे में आयोजित महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के 100वें आयोजन के फाइनल मैच का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने फीता काटकर किया। राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज के बच्चों ने राष्ट्र गान और स्वागत गीत पेश किया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से कस्बे का नाम रोशन होता है। खेलों से प्रतिभाओं में निखार आता है। टूर्नामेंट के महामंत्री सुनील बत्रा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला चला। खेल के 21वें मिनट पर डीएफए बलिया टीम के खिलाड़ी अदित्य ने पहला गोल जड़ दिया। दूसरे हाफ के अंतिम समय के 59वें मिनट पर स्टेडियम मऊ के खिलाड़ी सूरज एक गोल मारकर बराबरी कर ली। टाईब्रेकर में डीएफए बलिया की टीम ने 4-3 से फाइनल मुकाबला से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को गृह राज्यमंत्री ने 31 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की। सभासद राहुल गुप्ता की तरफ से जगन्नाथ गुप्ता की स्मृति में विजेता टीम को एक ट्रॉफी दी गई। इसके अलावा चल वैजयंती ट्रॉफी डॉ. एमआर सेठी, प्रदीप पुरवार, राजेश गुप्ता ने दी।

इस मौकं पर अभिमन्यु मिश्र, एसडीएम अश्विनी कुमार, सीओ राकेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम, प्रदीप पुरवार, संजय जैन, डॉ. रवि पंत, रमा शाह, प्रहलाद भार्गव, रमन जायसवाल, मुनीफ़ शेख के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने फुटबॉल टूर्नामेंट का आनंद लिया।

महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के  फाइनल मैच में खेलते खिलाड़ी

महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के  फाइनल मैच में खेलते खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed