फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees will go to Bhootnath temple via Station Road on Monday

सोमवार को स्टेशन रोड होकर भूतनाथ मंदिर जाएंगे श्रद्धालु

Sat, 06 Aug 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees will go to Bhootnath temple via Station Road on Monday
सावन के दूसरे सोमवार के लिए पुलिस ने खींचा सुरक्षा व्यवस्था का खाका।
छोटी काशी में पांच लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद, पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां गिनाईं
विज्ञापन

सदर चौराहे से शिवम चौराहे के बीच रोड पर भंडारा और कोई भी दुकान नहीं लगेगी
रविवार सुबह से सोमवार शाम तक ई-रिक्शा सहित चौपहिया भारी वाहनों पर रोक
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार को कोतवाली में एएसपी की मौजूदगी में अधिकारियों ने सावन के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले को लेकर तैयारियों का खाका खींचा। अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले पर छोटी काशी में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय और सीओ राजेश कुमार ने मानचित्र के माध्यम से सावन के चौथे सोमवार पर सहयोग में लगाए गए वालंटियर को भीड़ नियंत्रित करने के टिप्स दिए। उन्हें ड्यूटी प्वाइंट बताए। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वालंटियर युवाओं के पास पवित्र सावन माह में सेवा करने का अच्छा मौका है। वह पुलिस के साथ अपने कर्तव्य को समझें। काफी दूर से पैदल चलकर आ रहे श्रद्धालुओं से विनम्रता के साथ बात करें। धैर्य और दृढ़ता दोनों भाव का संतुलन बनाए रखें। उन्होंने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले को देखते हुए सदर चौराहे से लेकर शिवम चौराहे तक बीच मार्ग में किसी प्रकार की अस्थायी दुकान और भंडारा नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन के चौथे सोमवार और भूतनाथ मेले में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए शिव मंदिर के निकास द्वार से नीलकंठ मैदान के सामने से मरघट रोड स्टेशन रोड शिवम चौराहा होते हुए सिनेमा रोड होकर श्रद्धालु त्रिलोक गिरि मंदिर मार्ग होते हुए भूतनाथ मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा, चौपहिया, भारी वाहनों पर नगर में प्रवेश पर रहेगी रोक
प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि नगर के अंदर आने वाले सभी मार्गों को बैरीकेडिंग कर दी गई है। नगर के अंदर रविवार की सुबह 9:00 बजे से सोमवार की शाम 7:00 बजे तक ई-रिक्शा चौपहिया वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
जिले भर के कॉलेजों से मंगाए एनसीसी कैडेट्स और थाना क्षेत्रों से वॉलिंटियर
सावन के अंतिम सोमवार पर जिले भर के कॉलेजों से एनसीसी कैडेट्स और थाना क्षेत्रों से पुलिस आर्मी की तैयारी कर रहे युवा वालंटियर बुलाए गए हैं। पुलिस के इस नए प्रयोग के तहत करीब 500 एनसीसी कैडेट्स और वालंटियर मेले में भीड़ के नियंत्रण में लगाए जाएंगे।

भूतनाथ मेले में बढ़ाया गया अतिरिक्त फोर्स
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार और भूतनाथ मेले में 4 अतिरिक्त सीओ, 14 प्रभारी निरीक्षक, 30 महिला कांस्टेबल, 150 पुरुष कांस्टेबल अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed