{"_id":"621a912370990347be059b01","slug":"deploy-your-volunteers-with-temple-committee-with-police-lakhimpur-news-bly476630294","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ मंदिर कमेटी तैनात करे अपने वालंटियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के साथ मंदिर कमेटी तैनात करे अपने वालंटियर
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक करते पुलिस, प्रशासन व मंदिर कमेटी के लोग।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने बताई महाशिवरात्रि पूजन की रूपरेखा
नगर पालिका ने कराई शिव मंदिर की स्थायी सजावट
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को कोतवाली में अधिकारियों ने महाशिवरात्रि के आयोजन की तैयारियों पर नगर के संभ्रांत जनों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।
कोतवाली में एएसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पौराणिक शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने महाशिवरात्रि पर होने वाले पर्व में रात के चारों प्रहर पूजन एवं भगवान शिव के शृंगार और शिव माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से रखी।
कोरोना काल से उबरने के बाद हो रहे महाशिवरात्रि के आयोजन पर भीड़ उमड़ने की संभावना के चलते अधिकारियों ने पुलिस के साथ मंदिर कमेटी को अपने वॉलिंटियर तैनात करने की बात कही। अरविंद गुप्ता, रामजी ने सर्राफा कमेटी द्वारा निकाली जाने वाली भगवान शिव-माता पार्वती की बारात का रूट चार्ट बताया। लोगों ने गन्ना वाहनों से नगर में लगने वाली जाम की समस्या नगर में यातायात पुलिस की तैनाती न होने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी, जिस पर अधिकारियों ने चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी को गन्ना वाहनों के रूट डायवर्जन के लिए निर्देशित किया। साथ ही नगर पालिका परिषद के ईओ पीएन दीक्षित को साफ सफाई एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। संचालन पारस प्रसाद मिश्र ने किया।
इस मौके पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ संजय नाथ तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे, राजेश वाजपेई, श्रवण महाश्वरी, नरसिंह भारती, बजाज चीनी मिल सुरक्षा अधिकारी एसके वाजपेयी, अजय गुप्ता, अरविंद पांडे, विनोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि पौराणिक शिव मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। इसे सजाने संवारने में कोई कमी नहीं रहेगी। इस बार का महाशिवरात्रि त्यौहार विश्व कल्याण की भावना से अत्यंत महत्वपूर्ण है। गोकर्ण तीर्थ, नीलकंठ मैदान सहित पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।
7 मार्च के बाद गोला को मिलेंगे 10 ट्रैफिक सिपाही
महाशिवरात्रि पर हुई बैठक में नगर के लोगों ने नगर की चरमराई यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाया तो एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सात मार्च के बाद गोला कोतवाली को 10 ट्रैफिक सिपाही दिए जाएंगे।